रमेश ने की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पेश की दावेदारी

गुमला|चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव 21 सितंबर को रांची में होना है। इसे लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन रहा। इस दौरान दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र से इस पद के लिए रमेश कुमार चीनी ने चुनाव पदाधिकारी विकास सिंह व पवन शर्मा के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की। रमेश के प्रस्तावक के रूप में एफजेसीसीआई के निवर्तमान अध्यक्ष किशोर मंत्री व समर्थक पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित माहेश्वरी ने सहमति जताई। रमेश ने बताया कि वे वर्तमान में भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है और इस पद की दूसरी पारी के लिए नामांकन किया है। अपने कार्यकाल के दौरान न सिर्फ व्यापारियों की समस्या दूर करने का प्रयास किया। बल्कि सामाजिक व जन समस्या के लिए भी आवाज बुलंद की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *