पंडाल की ऊं चाई 48 फीट व चौड़ाई 55 फीट होगी, बंगाल के कारीगर कर रहे िनर्माण

गुड्डू चौरसिया|गुमला शारदीय नवरात्र को लेकर धार्मिक माहौल में तैयारी चल रही है। शहरी क्षेत्र में पुराना नगर पालिका मार्केट में भारतीय नवयुवक संघ की ओर से मनाए जाने वाले दुर्गोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल बना रहता है। समिति इस बार अपने 26वें स्थापना दिवस को खास बनाने में लगी हुई है। अध्यक्ष बबलू वर्मा के अनुसार स्वचलित मूर्ति का प्रदर्शन श्रद्धालुओं को बरबस आकर्षित करेगी। इसके अलावे जशपुर रोड, लोहरदगा रोड और मेन रोड में रंग-बिरंगी लाइटिंग की जाएगी, जो भक्ति के संचार को बढ़ाएगा। बताया कि जमशेदपुर में पूर्व के दुर्गा पूजा के दौरान बनाई गई नाव रूपी पंडाल के प्रारूप में मां विराजेंगी। पंडाल की उंचाई 48 फीट और चौड़ाई 55 फीट होगी। बंगाल के कारीगर पंडाल को निर्माण का कार्य कर रहे है। खूबसूरती बढ़ाने के लिए स्थानीय कलाकार दीपक बड़ाईक की कलाकारी उकेरी जाएगी। दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर करीब 9 लाख रूपए का बजट तैयार किया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा की उंचाई 9 फीट होगी। आयोजन स्थल के बगल में विजय मेला का आयोजन किया जाएगा। जहां खाने-पीने की लजीज व्यंजन उपलब्ध होंगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के सहयोग से पर्याप्त बल की उपस्थिति रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *