विजयादशमी पर सिदो कान्हो स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम

भास्कर न्यूज|रामगढ़ सार्वजनिक दशहरा व सूरज हॉल समिति रामगढ़ की ओर से विजयादशमी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत 2 अक्टूबर की शाम 5 बजे से शहर के बाजारटांड़ के जिला सिदो कान्हो स्टेडियम में रावण दहन समारोह होगा। इसे लेकर बड़कागांव के भाजपा विधायक सह समिति के अध्यक्ष रोशनलाल चौधरी की अध्यक्षीय बैठक में विजयादशमी महोत्सव को लेकर कई निर्णय लिए गए। इस वर्ष 110 फीट का रावण, 90 फीट कुंभकर्ण ओर 85 फीट का मेघनाद के पुतले का निर्माण कराने, आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि 12 सितंबर से बिहार के कारीगर पुतलों को बनाने का काम शुरू कर देंगे। वहीं, भव्य और ऐतिहासिक रूप देने के लिए समिति के सदस्यों के बीच सहयोग राशि की रसीद वितरण किया गया। रावण दहन समारोह को लेकर प्रचार-प्रसार और शहर में बैनर पोस्टर भी लगाने का निर्णय लिया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष विधायक रोशन लाल चौधरी, सचिव महावीर अग्रवाल, संरक्षक युगेश बेदिया, मनोज महतो, अरुण कुमार राय, रंजीत सिंह, सह सचिव राजेश गोयनका, गंगा भगत, रविन्द्र सिंह छाबड़ा, अनुज मित्तल, राकेश गुप्ता, दिनेश प्रसाद, धर्मेंद्र साव भोपाली, दिनेश कुशवाहा, दिनेश शर्मा,अभिमन्यु कुशवाहा, पंकज वर्णवाल, कैलाश रजक, वीरु सिंह, करमजीत सिंह जग्गी, बबलू मोदी, शक्ति बाबा, राजेंद्र महतो, विकास साह, नीतीश कुमार दांगी, कुलदीप वर्मा, टिंकू् कुशवाहा, आशीष कुमार, नरेश महतो आदि सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *