सिमडेगाा। एस.एस. प्लस 2 हाई स्कूल, बांसजोर में बाल संसद एवं विद्यार्थियों सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की देखरेख विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण सिंह ने की। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय ने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है और अनुशासन के क्षेत्र में यह जिले के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में गिना जाता है। उन्होंने विज्ञान विभाग को राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में चयन के लिए बधाई दी। साथ ही, खेल विभाग के विद्यार्थियों को जिला स्तर पर 5 पदक जीतने की शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया । कहा कि इस वर्ष विद्यालय को डिस्ट्रिक्ट के टॉप 10 के साथ साथ स्टेट के टॉप 10 रैंकिंग में अपना स्थान बनना है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बना दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें। शिक्षा ही जीवन मे आगे बढ़ने का मार्ग है। कोलेबिरा| कोलेबिरा गंगूटोली मुख्य पथ स्थित नया बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पंडरापानी बोंगराम निवासी सतीश सिंह और रोहित सिंह अपने स्कूटी से बरवाडीह से कोलेबिरा की ओर लौट रहे थे इसी क्रम में उनका स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उन्हें गंभीर रूप से चोट आई। गुमला|शहर के मेन रोड स्थित कनक ज्वेलर्स में 30 जुलाई 2024 में हुई सनसनीखेज गोलीकांड और लूटकांड की साजिश मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में आठवें और अंतिम अभियुक्त रॉबिन टोप्पो को गिरफ्तार कर सोमवार की शाम जेल भेज दिया


