परंपरा, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं दुगोत्सव

भास्कर न्यूज । सिमडेगा आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सदर थाना परिसर में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी ने की। इस अवसर पर एसडीपीओ बैजू उरांव,प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रौनियार खलखो,थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि,समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे। बैठक में सभी उपस्थित जनों ने आपसी सहयोग,सौहार्द और भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा जैसे पावन पर्व को मनाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा सिमडेगा की सांस्कृतिक पहचान है,जिसे हर वर्ष परंपरागत और भव्य तरीके से मनाया जाता है। इस बार भी प्रशासन एवं आमजन के सहयोग से पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया जाएगा। एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जाएगी। बीडीओ समीर रौनियार खलखो ने पूजा समितियों से कहा कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर मूर्ति विसर्जन करें और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में निर्धारित मानकों का पालन करें। वहीं थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखा। इसमें पंडाल की सुरक्षा,विद्युत आपूर्ति,साफ-सफाई,ट्र ैफिक व्यवस्था जैसी मांगें प्रमुख थीं। अधिकारियों ने सभी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *