चोरी की गई बाइक 16 महीने बाद मिली, चोर भी पकड़ाया

कांकेर| चारामा थानांतर्गत जैसाकर्रा से 16 महीने पूर्व चोरी की गई बाइक के चोर को पुलिस ने पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी आदतन चोर है। पूछताछ में उसने चोरी करना कबुल किया है। इलाके से और भी बाइक चोरी हुई है। इसे लेकर भी पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है। चारामा के नाकापारा निवासी राम किशोर देवांगन ने 10 सितंबर 2023 को पुलिस में शिकायत दर्ज करते बताया था कि उसने अपनी बाइक को सिंग कृषि फार्म कर्मा भवन के सामने मेनरोड जैसाकर्रा के पास खड़ी कर मकान के अंदर काम से गया था। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। आसपास पता करने पर भी वह नहीं मिली। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की। जैसे ही चोर कांकेर बेवरती निवासी रामस्वरूप नेताम (37) धमतरी जेल से छुटा चारामा पुलिस ने उसके घर पहुंच पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चारामा से बाइक चोरी करना कबुल किया। उसके निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *