सुथरपुर में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की कराई शादी

भास्कर न्यूज | मगनपुर गोला प्रखंड क्षेत्र के उपरबरगा पंचायत के सुथरपुर गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने अपनी प्रेमिका के मिलने पहुंचे प्रेमी को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने शादी करने की रजामंदी जताई। रजामंद दोनों प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने शादी करा दी। जानकारी के अनुसार सुथरपुर गांव निवासी नेहा कुमारी पिता मंतोष महतो का प्रेम संबंध दुलमी प्रखंड के हरहद निवासी सोनू महतो पिता मुटुक महतो के साथ था। रविवार को सोनू महतो अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। वह अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठा कर कहीं ले जा रहा था। जिसकी भनक लगने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। सोनू ने ग्रामीणों को बताया कि दोनों का पिछले चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल के शादी करने की इच्छा जताने पर दोनों के परिवार को बुलाया गया। मुखिया जीतलाल टुडू की मौजूदगी में दोनों पक्ष के लोगों ने शादी में रजामंदी जाहिर कर दी। इसके बाद सोमवार को सिकनी पंचायत के मुखिया उमाशंकर महतो, पंस सदस्य संजित महतो, दिवाकर महतो, कलेश्वर महतो, जगु महतो, संतोष महतो की मौजूदगी में गांव के मंदिर में ग्रामीणों ने विवाह करा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *