रोटरी रामगढ़ सेंट्रल ने किया तीन शिक्षिकाओं को सम्मानित

रामगढ़ | रोटरी रामगढ़ सेंट्रल ने शिक्षक दिवस पर होटल स्पाइस गार्डेन में समारोह का आयोजन कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिये तीन शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष विशाल बासुदेवा, सुबोध पांडेय और डॉ. अनूप कुमार सिन्हा ने शिक्षिका डॉक्टर अल्पना तिवारी, वर्षा बरेलिया को खुशबू बंसल को फूलों का गुच्छा व प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं भारती पांडेय ने सम्मानित होनेवाले शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाया। अध्यक्ष विशाल ने कहा कि शिक्षक का स्थान बहुत ही खास होता है। वे केवल ज्ञान ही नहीं हमे जीवन जीने की भी सही दिशा दिखाते हैं। डॉ. अनूप ने कहा कि शिक्षक समाज के असली निर्माता हैं। सुबोध पांडेय ने कहा कि शिक्षक बच्चों के बीच नैतिकता पर्सनैलिटी अनुशासन संस्कार मेहनत सही सोच का बीज बोते है। सम्मान समारोह के आयोजन के मौके पर डॉ. शरद जैन, विवेक अजमेरा, विवेक अग्रवाल, अंकित जैन, गौतम जालान, शंभु पटवारी, विकास बंसल, प्रेम नाथ तिवारी, पंकज बगड़िया, पवनजय सिन्हा सहित कई रोटेरियन शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *