परशुराम ज्ञानपीठ कार्यक्रम में फाउंडेशन शामिल

रामगढ़ | रामगढ़ जिला अंतर्गत ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने सोमवार को जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रामगढ़ फैज अहमद से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समूह से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों एवं समस्याओं पर उपायुक्त के साथ चर्चा की। मौके पर उपायुक्त ने गंभीरता पूर्वक उनकी बातों को सुना एवं समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन भी दिया। इस दौरान समूह के लोगों ने उपायुक्त द्वारा ट्रांसजेंडर समूह को मुख्य धारा से जोड़ने एवं उन्हें विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपायुक्त को धन्यवाद दिया। रामगढ़ | विप्र फाउंडेशन झारखंड के पुरुषोत्तम शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड ओडिशा प्रभारी के नेतृत्व में राज्य से संगठन के पदाधिकारी जयपुर के मानसरोवर में परशुराम ज्ञानपीठ का भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इसमें, विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री मधु सूदन सारस्वत, प्रसून शर्मा शामिल थे। समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि परशुराम ज्ञानपीठ सेन्टर फोर ऐक्सि लेंस एंड रिसर्च में शिक्षा, ज्ञान- संस्कार का केंद्र बनेगा। 450 छात्रों को 50 प्रतिशत फीस माफ एवं 50 छात्रों का पूरी फीस माफ निःशुल्क रहेगी, ज्ञानपीठ में ये सभी सुविधाएं रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *