सीएमडी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली के नुकसान का लिया जायजा

भास्कर न्यूज| अमृतसर बरसात के कारण जहां कई गांव बाढ़ की चपेट में है। वहीं इन गावों में पावरकॉम की तरफ से बनाए 66 केवी बिजली घर समेत अन्य ऑफिसों का करीब 21 करोड़ का नुकसान हो गया। जिसके देखने सोमवार को पावरकॉम के सीएमडी अजोय कुमार सिन्हा, डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन इंद्रपाल सिंह और बार्डर जोन के चीफ इंजी राजीव पराशर रमदास, घोनेवाल, डेराबाबा नानक और पठानकोट माधोपुर में पहुंचे। सीएमडी ने बिजली घरों में भी पहुंचे और वहां की सारी स्थिति देखी। जिसमें कई बिजली घरों की दीवारें गिरी पड़ी थी और कई ऑफिसों में बाढ़ के पानी के साथ-साथ मिट्टी रेत भी थी। इसी दौरान बार्डर जोन के चीफ इंजी. पराशर ने सीएमडी को बताया कि बाढ़ प्रभावित कई गावों की बिजली चालू करवा दी है। जबकि गांव घोनेवाल में अभी बिजली घर की मरम्मत करवाई जा रही है। मरम्मत के बाद इस बिजलीघर के चलते ही गावों में बिजली चालू हो जाएगी। इसके बाद सीएमडी माधोपुर रवाना हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *