अमृतसर | लगातार बारिश के कारण अमृतसर के रमदास, लोपोके, चौगावां में आई बाढ़ का मुख्य कारण पठानकोट माधोपुर बैराज के 3 गेट टूटना है। माधोपुर बैराज में जम्मू कश्मीर के कठुआ समेत आस-पास के गावों से आने वाली 9 खड्डों से बरसात के पानी के साथ लकडियां व अन्य सामान आकर फंस गया। माधोपुर बैराज के एसडीओ प्रदीप ने बताया कि अगर इन खड्डों में बरसाती पानी आता को कोई बात नहीं थी। परंतु बरसात के पानी के साथ कई लकडियां और वृक्ष भी आए। वहीं अब माधोपुर बैराज में पानी नहीं होने से बिजली जेनरेशन के तीन यूनिट बंद हो गए है। इसी का जायजा लेने सोमवार को पावरकॉम के अजय कुमार, इंद्रपाल और बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर समेत अधिकारी पहुंचे।


