सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा समिति हरमू रोड में भव्य पूजा का आयोजन कर रही है। यह आयोजन 47 वर्षों से यहीं पर हो रहा है। समिति इस बार काल्पनिक महल का प्रारूप बना रही है। यह महल सुनहरे रंग का होगा। शाम की लाइटिंग में यह सुनहरे के साथ लाल रंग का भी दिखेगा। पंडाल फाइबर, बीट, चटाई व मिट्टी आदि से बनाया जा रहा है। यह बताते हुए समिति अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह ने बताया कि सत्य अमरलोक प्रत्येक वर्ष शहरवासियों को अनोखा और खूबसूरत पंडाल का दर्शन करा रहा है। नई कलाकृति इस बार भी दिखेगी। पंडाल प्राकृतिक वस्तुओं से बनाया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा काफी आकर्षक होगी। मां की प्रतिमा रांची में ही बन रही है। पूजा पंडाल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र जैसी कई सुविधाएं रहेंगी। पूजा में कुल 40 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। ये हैं समिति के सदस्य… सीपी सिंह होंगे मुख्य संरक्षक मुख्य संरक्षक चंदेश्वर प्रसाद सिंह विधायक, संरक्षक मंडल में सत्येंद्र नारायण सिंह, ओम प्रकाश राजगदिया, श्याम सुंदर गोयल, पूजा उत्सव संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप राजगदिया, सचिव कमल कुमार गुप्ता, सहसचिव विकास वर्मा, भरत कुमार बगड़िया, कोषाध्यक्ष रविशंकर नारसरिया, सह कोषाध्यक्ष रंजय खेतान टीटू, कार्यकारिणी समिति रमेश शर्मा, नारायण व अन्य। पूजा व अन्य खर्च 13.5 लाख रुपए निर्माण की स्थिति 50 प्रतिशत काम पूरा कुल खर्च 40 लाख रुपए प्रतिमा 18 फीट ऊंचाई प्रतिमा लागत 1.5 लाख रुपए लाइट व साउंड 2.5 लाख रुपए पंडाल निर्माण 22.5 लाख रुपए 47 वर्षों से हो रही पूजा 40 कारीगर लगे हैं 40 फीट लंबा 80 फीट चौड़ा 60 फीट ऊंचा दूर्गोत्सव 22 से शुरू 27 सितंबर को उद्घाटन… मूर्ति रांची में ही बन रही है। मां की प्रतिमा मिट्टी पर मार्बल फिनिशिंग के साथ होगी। मूर्ति 18 फीट ऊंची होगी और इसकी लागत डेढ़ लाख रुपए है। पंडाल का उद्घाटन 27 सितंबर को होगा। विधिवत पूजन-अर्चना की जाएगी। पूजा के दौरान प्रसाद भोग का वितरण भक्तों के बीच किया जाएगा। ये होंगे खर्च…


