सहायक आचार्य नियुक्ति मामले में प्रार्थियों ने जवाब देने को मांगा समय

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सहायक आचार्य नियुक्ति मामले को लेकर दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। प्रार्थियों ने सहायक आचार्य परीक्षा का परिणाम जारी नहीं करने के खिलाफ याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से शपथ-पत्र दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। अदालत ने प्रार्थियों की मांग को स्वीकार करते हुए समय प्रदान कर दी। अब मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थियों से पूछा है कि सुप्रीम कोर्ट के किन-किन आदेशों का पालन नहीं किया है। अदालत ने प्रार्थियों की ओर से उठाई जा रही सभी बिंदुओं पर शपथ-पत्र दाखिल करने को कहा था। मालूम हो कि राज्य सरकार 26001 सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति कर रही है। प्रार्थियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन नहीं किया गया है। अदालत ने 14 अगस्त तक सभी विषयों का रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया था, लेकिन सभी विषयों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। त्रुटिपूर्ण रिजल्ट ​दिया जा रहा है। किसी को अभी तक नियुक्ति पत्र भी नहीं दिया गया है, जबकि कोर्ट ने नियुक्ति पत्र देने का निर्देश दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *