कृष्ण मंदिर में मनाया गोविंद प्रभु जयंती पर्व

मंदिर में पूजा करते हुए संत व अन्य शख्सियतें। भास्कर न्यूज | जालंधर हरनामदासपुरा के श्री कृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव और महानुभाव पंथ के चौथे अवतार श्री गोविंद प्रभु का जयंती पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें राष्ट्रीय समसंघ संपर्क टोली के जुबिन शिंगारी, भारत स्वाभिमान न्यास के प्रदेश प्रभारी राजिंदर शिंगारी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी अजय मल्होत्रा विशेष रूप से उपस्थित हुए। मंदिर संचालक शुकदेव मुनि और महानुभाव पंथ के विभिन्न मंदिरों से आए संतों ने मंदिर के वार्षिकोत्सव के निमित्त ध्वजारोहण किया। इस दौरान भक्तों ने दिव्य प्रवचनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण मंदिर पठानकोट के संचालक श्रीकृष्ण राज, कपूरथला से श्रीसहदेव मुनि, हिमाचल प्रदेश के श्रीकृष्ण गीता ज्ञान मंदिर की संचालक श्री वृंदाबाई, नाभा श्रीकृष्ण मंदिर की संचालक प्रेमाबाई, नांदेड़ से पूजनीय भास्कर मुनि भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *