27 को वाल्मीकि तीर्थ के लिए होगी बस रवाना

भास्कर न्यूज | जालंधर भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के वर्करों की एक मीटिंग हल्का शाहकोट के गांव थम्मूवाल युसुफपुर में सभा प्रधान बलदेव सिंह की देखरेख में हुई। मीटिंग में बतौर मुख्य मेहमान वाल्मीकि वेलफेयर ट्रस्ट शक्ति नगर के चेयरमैन विपन सभ्रवाल पहुंचे। कमेटी महासचिव जतिंदर निक्का और ट्रस्ट उप चेयरमैन राजीव गोरा ने कहा कि 25 सितंबर को भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर में सुबह 9 से 10 बजे तक वाल्मीकि सत्संग होगा, 11 बजे हवन कराया जाएगा। 27 को दोपहर 1 बजे बस यात्रा वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए संत समाज की अगुवाई में प्राचीन अली मोहल्ला के भगवान वाल्मीकि मंदिर से रवाना होगी। 6 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे अली मोहल्ला से शोभायात्रा निकाली जाएगी। 7 अक्टूबर की रात 8 बजे भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर में दीपमाला की जाएगी। यहां गुरमेज सिंह, परमजीत, संतोख सिंह, अमरजीत सिंह, जसबीर सिंह, मदन लाल, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, यश पाल, इंदरजीत सिंह, कश्मीर सिंह, स्वर्ण सिंह, बलवीर चंद, सत पाल, देस राज, गुलजार खोसला, आनंद बैंस, चेतन नाहर, गौरव, अभि सभ्रवाल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *