बोकारो में ट्रैक्टर चालक को मारी गोली:दो बाइक सवार अपराधियों ने धमकी भरा पत्र देकर की फायरिंग, जांघ में लगी गोली

बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक पर हमला हुआ है। पाठकडीह के बिजूलिया गांव के रहने वाले जादू हाड़ी (45) को मंगलवार सुबह बाँधडीह रेलवे साइड पर गोली मारी गई। घटना उस समय हुई जब वह सिविल कार्य स्थल पर मौजूद थे। हेलमेट पहने दो बाइक सवार अपराधियों ने पहले जादू हाड़ी को एक धमकी भरा पत्र दिया। उसमें लिखा है-महुदा भोजूडीह ईएन के अंतगर्त आने वाला कोई भी टेंडर बिना बात किए जो भी ठेकेदार डालेगा, उसका अंजाम यही होगा। घटनास्थल से 7.5 मिमी की गोली के खोखे बरामद इसके बाद बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। जादू हाड़ी की जांघ में गोली लगी। घटनास्थल से 7.5 मिमी की गोली के खोखे बरामद हुए हैं। गंभीर हालत में जादू हाड़ी को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। जादू हाड़ी तीन बेटियों के पिता हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। चार महीने पहले ही उन्होंने एक बेटी का विवाह किया था। धमकी पत्र में एक व्यक्ति का नाम मिला है: एसपी इधर, एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। धमकी पत्र में एक व्यक्ति का नाम मिला है। पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से अपराधियों की तलाश कर रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *