फूलों से सजे खाटू बाबा, तुलसी की खुशबू से महका मंदिर

भास्कर न्यूज | जालंधर परिवर्तनी एकादशी के संबंध में श्री श्याम परिवार की ओर से श्रीराम मंदिर, छोटी अयोध्या, सूर्या एनक्लेव में रविवार को भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। बाबा का फूलों से किया गया शृंगार श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा था। इसमें तुलसी की माला विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। पूरा मंदिर सुगंधित इत्र की खुशबू से महक रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मणों ने विधिवत पूजा और गणेश वंदना से की। इसके बाद हनुमान जी की आराधना हुई। संकीर्तन में मुख्य सेवादार पवन कुमार सिंघल ने भजनों के माध्यम से श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया। ‘श्याम बाबा तेरे पास आए हैं’, ‘लाखों पापी तार दिए सुनते हैं सरकार’ जैसे भजनों पर पूरी संगत भक्ति में डूबी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान बाबा को विविध प्रकार के भोग अर्पित किए गए और महाआरती संपन्न हुई। संगत के लिए भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पवन कुमार, सुनील शर्मा, ललित मित्तल, अतुल गुप्ता, प्रमोद सिंघल, श्याम कपूर, अमित गोयल, प्रमोद बंसल, संजीव गुप्ता, आदर्श शर्मा, अनीश सिंघल, हिमांशु गुप्ता, पीयूष सिंगला, विकास सिंगला, पवन कोचर, मुनीश भल्ला, ऋषि पाल, विकास शर्मा, उमेश मेहता, समरदीप राय, शिव कुमार दुग्गल, पीयूष जैन, गौरव गुगलानी व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *