आत्मा एक अनादि, अविनाशी और निराकार सत्ता : आचार्य सुरेश

भास्कर न्यूज | जालंधर आर्य समाज मंदिर परिसर में रविवार को दिव्य यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ के मुख्य यजमान जसविंद्र कालिया एवं ऊषा कालिया रहे, जिन्होंने वेद मंत्रों के साथ पवित्र आहुतियां अर्पित कीं। यज्ञ का संचालन वैदिक विद्वान आचार्य सुरेश शास्त्री ने किया। यज्ञ प्रार्थना भारती एवं कंचन भसीन ने करवाई। भारती ने भजन सुनाए। आचार्य सुरेश शास्त्री ने आत्मा के स्वरूप पर कहा कि “आत्मा एक अनादि, अविनाशी और निराकार सत्ता है। यह न तो जन्म लेती है और न ही मरती है, बल्कि अपने कर्मों के अनुसार शरीर बदलती रहती है। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के मंत्री अनिल कोहली ने किया, जबकि समाज के प्रधान रंजीत आर्य ने समस्त यजमानों, वक्ताओं का धन्यवाद किया। महामंत्री हर्ष लखनपाल ने समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। यहां ओम प्रकाश मेहता, सुरिंदर खन्ना, भूपेंद्र उपाध्याय, नलिनि उपाध्याय, अनु आर्या, ज्योति मल्होत्रा, रणधीर शर्मा, संदीप अरोड़ा, गीतिका अरोड़ा, अनिल भसीन, कंचन भसीन, नवीन चावला, जतिंदर आर्य, अमित सिंह, ज्योति सिंह, अनिल मिश्रा, अर्चना मिश्रा, नीतू, परवीन लखनपाल, रितेश कुमार, शिवम मिश्रा, योगेन्द्र मल्होत्रा, सुरेश कुमार, सच्चिदानंद सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *