डबल मर्डर के आरोपी ने थाना में की खुदकुशी:​​​​​​​गावां थाना में फंदे से लटका, कल ही दो महिलाओं की हत्या के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर कांड के मुख्य आरोपी श्रीकांत चौधरी ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। उसे सोमवार को दो महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी थाना में सुतरी का फंदा बनाकर लटक गया। इससे उसके गले में गहरे जख्म बन गए। खून से लथपथ आरोपी को पुलिसकर्मियों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गावां पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया गया था शव दरअसल, श्रीकांत चौधरी पर गावां थाना क्षेत्र के नीमाडीह में दो ‎महिलाओं सोनी देवी और रिंकू देवी की गला दबाकर हत्या ‎करने का आरोप है। दोनों के शव घर से करीब चार ‎किलोमीटर दूर जंगल से बरामद ‎किए गए थे। पूरे मामले का खुलासा कॉल डिटेल के आधार पर‎ हुआ। सोमवार को सोनी देवी की मां ने गावां थाना‎ में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराते हुए खरसान‎ निवासी श्रीकांत चौधरी पर हत्या की आशंका ‎जाहिर की। साथ ही उन्होंने पुलिस को सोनी का ‎मोबाइल फोन देकर जांच की मांग की। पुलिस ने‎ कॉल डिटेल के आधार पर श्रीकांत चौधरी को‎ हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद ‎पुलिस ने श्रीकांत के निशानदेही पर महिला के घर ‎से 4 किलोमीटर दूर स्थित जंगल में गोलगो पहाड़ी ‎से महिलाओं का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मरीज सीरियस कंडीशन में आया था। उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया, पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। -डॉक्टर राजेश चंद्रा, सदर अस्पताल —————————— ये भी खबर पढ़िए गिरिडीह में प्रेम प्रसंग में डबल मर्डर:जंगल से मिले दोनों के शव, आरोपी ने गला घोंटकर मारा; 4 दिन से लापता थीं महिलाएं गावां थाना क्षेत्र के नीमाडीह में दो ‎महिलाओं की गला दबाकर हत्या ‎कर दी गई। दोनों के शव घर से करीब चार ‎किलोमीटर दूर जंगल से बरामद ‎किए गए। बताया जा रहा है कि‎ दोनों महिलाएं करमा पर्व के पारन‎ यानी गुरुवार से लापता थीं। पुलिस‎ ने आरोपी की निशानदेही पर शवों‎ को बरामद किया।‎ मृतकों की पहचान सोनी देवी (उम्र‎23 वर्ष, पति धर्मेंद्र यादव, निवासी ‎संबलपुर, थाना सतगावां, मायके‎ नीमाडीह गावां) और रिंकू देवी‎ (उम्र 31 पति संतोष रविदास,‎निवासी नीमाडीह) के रूप में हुई ‎है। रिंकू देवी के सात छोटे-छोटे ‎बच्चे हैं, जबकि सोनी देवी की एक ‎पुत्री है। इस घटना से पूरे इलाके में‎ सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने‎ प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग‎ की है।‎ पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *