जालंधर | आप नेता रॉबिन सांपला ने बाढ़ पीड़ित कपूरथला के गांव भागुवाल का दौरा किया। बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा करवाने का आश्वासन दिया। सांपला ने कहा कि भागुवाल में करीब 100 घर हैं और इन 100 घरों में से कोई भी ऐसा घर नहीं है जो बारिश और पानी की चपेट में न आया हो। कई घर गिर चुके हैं और बाकी घरों में दरारें आ गई हैं। गांव के बाहर बने बांध पर लोग मवेशियों को लेकर तंबू लगाकर दिन काट रहें हैं ।


