जालंधर| पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण मिट्ठापुर में भी कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है। डिप्टी मेयर मलकित सिंह सुभाना ने वार्ड नंबर 38 के गांव मिठ्ठापुर का दौरा किया। दौरे के दौरान डिप्टी मेयर ने गांव के प्रभावित घरों और गलियों का जायजा लिया और लोगों से मिलकर उनकी मुश्किलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बचनबद्ध है।


