ढिलवां में मुस्लिम संगठन पंजाब ने बांटी राहत सामग्री

भास्कर न्यूज | जालंधर तहसील ढिलवां के बाढ़ प्रभावित गांवों में मुस्लिम संगठन पंजाब की तरफ से राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों से बातचीत भी की। सोमवार को अपनी टीम के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई। नईम खान ने कहा कि बाढ़ की वजह से कई गांव जलमग्न हैं और लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। इस मुश्किल घड़ी में मुस्लिम संगठन पंजाब की ओर से राहत सामग्री पहुंचने पर पीड़ितों के चेहरों पर राहत देखी गई। इस मौके पर मुस्लिम संगठन के चेयरमैन सैय्यद अली, सैय्यद अर्श, सरफराज खान, सिकंदर शेख, अरमान शेख, कामिल खान, मौलाना आशिक राजा, रहमत अली प्रधान ढड्ढा, सकील खान, मौलाना सलीम, आरिफ गुड्डू, अरमान, बदरूल खान, आलम हक, इशहाक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *