भास्कर न्यूज | जालंधर सोमवार को जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत बाजवा की तरफ से एशप्रीत सिंह को सम्मानित किया। एशप्रीत सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में ग्यारहवीं क्लास का स्टूडेंट है उसने नेशनल पैरा चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट करते हुए जैवलिन और शॉटपुट दोनों में गोल्ड मेडल जीता। यह चैंपियनशिप ग्वालियर में 28 से 31 अगस्त तक आयोजित हुई थी जिसमें एशप्रीत ने एफ 40 कैटेगरी में पार्टिसिपेट किया था। कोच विक्रमजीत सिंह के पास ही स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रेक्टिस कर रहा है। 16 वर्षीय एशप्रीत अमृतसर के गांव गुमानपुरा का रहने वाला है, पिता गुरनाम सिंह मजदूर, मां सुखबीर कौर हाउस वाइफ है। एशप्रीत सिंह ने जैवलिन थ्रो में 19.50 मीटर के साथ गोल्ड, शॉटपुट में एशप्रीत ने 7.80 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल हासिल किया। अब वह दिसंबर महीने दुबई में होने वाली यूथ एशिया चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा है। सोमवार को जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत ने उसे अवॉर्ड देकर सम्मानित भी किया और कहा कि खिलाड़ियों को हौसले की जरूरत होती है। इस लिए युवाओं को आज सबसे ज्यादा मोटिवेशन की जरूरत है।


