कपूरथला में ASI और कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू:NRI महिला से लिए 50 हजार, सूचना पर विजिलेंस ने दबोचे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कपूरथला जिले के थाना सिटी में तैनात एएसआई राजविंदर सिंह और कॉन्स्टेबल बलतेज सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिसकर्मियों ने एक एनआरआई के मामले में मदद के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। दोस्त को जमानत दिलाने की मांगी रकम विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि एक एनआरआई महिला ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार निरोधक लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला वर्तमान में मुंबई में रहती है। शिकायत में बताया गया कि एएसआई ने महिला के एनआरआई मित्र को एक मामले में जमानत दिलाने के लिए रिश्वत मांगी थी। कोर्ट कार्रवाई में 5 हजार और मांगे पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता को एटीएम से पैसे निकालने के लिए भेजा था। इसके बाद उन्होंने कोर्ट कार्यवाही में मदद के नाम पर 5 हजार रुपए और मांगे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन जालंधर रेंज में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *