जालंधर | पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा की देखरेख में बस स्टैंड पर कासो अभियान चलाया गया। युद्ध नशे के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान के तहत यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई और उनसे पूछताछ की गई। अभियान के दौरान, संदिग्धों के आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए पीएआईएस एप का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, आने-जाने वाली बसों, यात्रियों के सामान और वाहन पार्किंग की जांच की गई।


