बढ़ी भीड़… रांची से और स्पेशल ट्रेनों की मांग:त्योहारों पर चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से आनेवाली में बढ़े कोच

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा, इसकी घोषणा कर दी गई है। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने इस बार एक दर्जन लंबी दूरी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इनमें से तीन ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। कुल 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन रांची होकर चलेंगी। इन ट्रेनों का संचालन सितंबर से नवंबर तक विभिन्न गंतव्यों के लिए किया जाएगा। रेलवे ने दक्षिण भारत से बिहार को जोड़ने वाली ​कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा की है, जो वाया रांची होकर चलने वाली है। इधर, जेडआरयूसीसी सदस्यों ने पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है। पूजा स्पेशल ट्रेनें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *