शिलान्यास और उद्घाटन में जनप्रतिनि​धि को किया जाए आमंत्रित:दुर्गा पूजा की तैयारी… उपायुक्त ने ट्रैफिक, पानी, बिजली दुरुस्त करने का दिया निर्देश

दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर डीसी मंजूनाथ मजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में बैठक हुई। डीसी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया, ताकि लोग स्वस्थ, सुरक्षित एवं सौहार्दपूण वातावरण में त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा​ कि सामूहिक जिम्मेदारी के साथ टीम वर्क में कार्य करें, छुट्टी न लें। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए उन्होंने एसडीओ सदर को ट्रैफिक एसपी और नगर निगम पदाधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने को कहा। सभी पूजा पंडालों के आसपास अग्निशमन सुरक्षा गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। सिविल सर्जन को पूजा पंडालों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। पूजा पंडालों के आसपास शुद्ध पेयजल, बिजली आदि अच्छी व्यवस्था करने को कहा गया। मौके पर अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। इधर एक अन्य बैठक में डीसी ने संबंधित विभागों को परिसंपत्तियों के वितरण, शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों आमंत्रित करने का भी निर्देश दिया। मौके पर उपविकास आयुक्त, रांची सौरभ कुमार भुवनिया, जिला योजना पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *