छात्रों में भाषा कौशल आत्मविश्वास आलोचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय अभिनव प्रयोग भाषण कार्यक्रम के तहत बुढ़मू प्रखंड के राजकीय कृत मध्य विद्यालय ठाकुरगांव (बालक) के सभागार में प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 5 तक में प्रथम स्थान कटंगदिरी विद्यालय के विकास कुमार, द्वितीय स्थान पुत्रिटोला विद्यालय के रवि महतो व तृतीय स्थान काशीटोला विद्यालय के सुमन कुमारी को प्राप्त हुआ। वर्ग 6 से 8 तक मे प्रथम स्थान मक्का विद्यालय की इक्छा कुमारी, द्वितीय स्थान कटंगदिरी विद्यालय की पूजा कुमारी व तृतीय स्थान बाड़े विद्यालय के लुबाब नाज को प्राप्त हुआ। इन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, इक्छा कुमारी व विकास कुमार को जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए चयनित किया गया। मौके पर नोडल शिक्षिका रंजनी, निर्णायक मंडल में शिक्षक अबरार अंसारी, अली हसन अंसारी, सीआरपी कृष्णा, योगेश्वर प्रजापति, प्रमोद कुमार, प्रभा तिर्की, दीपक कुमार समेत अन्य मौजूद थे।


