स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर

आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आनंदी ओरमांझी में चल रहे छात्र इंडक्शन प्रोग्राम के दूसरे दिन मंगलवार को छात्रों के लिए योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र का संचालन प्रीतम बैनिक, संयुक्त सचिव, इंडियन योगा एसोसिएशन ने किया। सत्र की शुरुआत प्राणायाम और सरल योगासन से हुई। बैनिक ने छात्रों को योग और ध्यान की महत्ता समझाते हुए कहा कि “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग ही ऐसा साधन है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है। विद्यार्थी यदि नियमित योगाभ्यास करें तो तनावमुक्त रहकर पढ़ाई में एकाग्रता और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।” उन्होंने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया और छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *