केशवनगर में बुलडोजर चला, अवैध निर्माण ध्वस्त

थाना क्षेत्र के केशवनगर में मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश पर रामाधीर तिवारी के घर के बाहर स्थित अवैध निर्माण को सीओ रवि कुमार के निर्देश पर मजिस्ट्रेट सह अंचल निरीक्षक सरफराज अहमद की उपस्थिति में तोड़ दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क में बने बाउंड्रीवॉल सहित अवैध निर्माण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान आरोपी पक्ष द्वारा मजिस्ट्रेट सहित पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की की गई। ज्ञात हो कि केशवनगर निवासी सुदर्शन पांडेय ने अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए झारखंड़ सरकार पर पीआईएल दर्ज कराया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *