कोल इंडिया एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के छात्रों की मदद करेगा। कोल इंडिया ने मंगलवार को एकलव्य विद्यालय प्रबंधन के साथ समझौता किया। इस समझौते के तहत कोल इंडिया द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के आदिवासी छात्रों को कंप्यूटर और टैबलेट वितरित किया जाएगा। कोल इंडिल एवं जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम के बीच एमओयू हुआ है। इस समझौते के तहत कोल इंडिया द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के आदिवासी छात्रों को कंप्यूटर और टैबलेट वितरित किया जाएगा। एमओयू का उद्देश्य छात्रों की डिजिटल पहुंच को बढ़ाना और उन्हें करियर विकल्प बनाने में मदद करने के लिए मेंटरशिप कार्यक्रम आयोजित करना और उनके मानसिक स्वास्थ्य का समर्थन करना है। ईएमआरएस में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इंसिनरेटर लगाकर छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता और सम्मान को भी बढ़ावा दिया जाएगा।


