ग्रामीण इलाकों में पशु तस्करों के सक्रिए होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी अब इनपर नजर रख रही है। ग्रामीण एसपी ने सभी थानेदार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगर कहीं कोई संदिग्ध दिखाई देता है या फिर ग्रामीण से किसी के बारे में पशु तस्कर होने की जानकारी मिलती है तो तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच करें। संदिग्ध का गहनता से सत्यापन करने के बाद ही छोड़ें। ग्रामीण एसपी ने बताया कि 7 सितंबर को ही नामकुम थाना क्षेत्र स्थित पलांडु में कार सवार 3 तस्करों ने बकरी चोरी कर भागने का प्रयास किया था, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। ग्रामीण एसपी ने ग्रामीणों से भी अपील करते हुए कहा है कि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।


