1000 लोगों से 5200 करोड़ ठगने वाला दंपती गिरफ्तार

करोड़ों की ठगी मामले में जमशेदपुर पुलिस ने मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को गोमो रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया। दंपती बिहार के वैशाली के हैं। जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड रेकराज टावर में 2019 से एमएलएम कंपनी मैक्सीजन चला रहे थे। दिल्ली से तेजस एक्सप्रेस ट्रेन से भुवनेश्वर जा रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर 50 से अधिक निवेशक साकची थाना पहुंच गए। जानकारी मिली है कि दोनों ने रांची, हैदराबाद और दिल्ली के अलावा छत्तीसगढ़ और यूपी के निवेशकों से 5200 करोड़ रुपए से भी अधिक की ठगी की है। ठगी के शिकार लोगों ने गाजियाबाद की इस कंपनी में 15% बेहतर रिटर्न के लालच में निवेश किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *