जालंधर| शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में मंगलवार को महिलाओं ने संकीर्तन किया। विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान और पं. विजय शास्त्री, अनिल जैन, चरनजीत कौर, रंजना वर्मा, सुरिंदर शर्मा, माधवी शर्मा, अंजली, करन वर्मा, अरमान, स्पर्श, प्रशांत व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


