जालंधर| श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब मंदिर, ब्रह्मकुंड रामलीला ग्राउंड मोहल्ला जगतपुरा में 56वां श्री रामलीला उत्सव 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों-शोरों के साथ चल रहीं हैं। मंगलवार को क्लब के सदस्यों ने विद्वानों द्वारा विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद सभी ने हनुमान चालीसा पाठ व राम नाम का उच्चारण किया। इस मौके पर प्रधान गुरप्रीत सिंह रिंकू, राजेश मेहता, गौरव अरोड़ा, जिम्मी, सतवीर सिंह पप्पी, मोहन, बाबू, जरनैल सिंह, तनुष, सिद्धार्थ अरोड़ा समेत अन्य मौजूद रहे।


