अमृतसर | बाढ़ के कारण गांव कोट रजादा, रूड़ेवाल, मलकपुर और घोनेवाल एरिया के टूटे धुस्सी बांध को बांधने का काम अभी भी जारी है। इंडियन आर्मी की टीमें यहां लोगों के साथ बांध बांधने का काम कर रही हैं। मंगलवार को माकोवाल में स्थापित किए गए इंडियन आर्मी कैंप की टीमें रावी दरिया के नजदीक स्थित कोट रजादा के टूटे बांध को बांधने के लिए पहुंची। इसके अलावा रूड़ेवाल, मलकपुर और घोनेवाल में उन्होंने धुस्सी बांध बांधने का काम किया। वहीं इंडियन आर्मी की तरफ से गांव सिंघोके, कमालपुर खुर्द व गांव जट्टा सहित कई विभिन्न गांवों में पहुंच कर लोगों को राशन भी मुहैया करवाया गया।


