आप सांसदों व कैबिनेट मंत्रियों ने बाढ़ पीड़ितों को दिया 1.35 करोड़ अनुदान

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आप के सांसदों और कैबिनेट मंत्रियों ने 1,35,97,400 की सहायता राशि दी है। यह जानकारी डीसी साक्षी साहनी ने दी। डीसी ने बताया कि इस राशि का उपयोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन, पानी के टैंकर, स्टेनलेस स्टील शीट और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न संस्थाओं और दानदाताओं से भी काफी सहयोग मिल रहा है, जिससे प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री, दवाइयां, राशन किट और पशु चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। सांसद राघव चड्ढा ने अपने विवेकाधीन कोटे से 50 लाख रुपए, गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने विवेकाधीन कोटे से 25 लाख रुपए, अशोक मित्तल ने 20 लाख रुपए दिए हैं। जबकि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने 30 लाख रुपए, संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने 10.97 लाख रुपए का अनुदान प्रशासन को दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *