भास्कर न्यूज | अमृतसर अवर्डा कंपनी के सफाई कर्मचारियों द्वारा काम बंद किए जाने के बाद नगर निगम को कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने हेल्थ अफसरों संग मीटिंग कर निर्देश दिया कि निगम के जिन विभागों के पास कूड़ा उठाने को लेकर जो भी मशीनरी है, उसका उपयोग करें। उन्होंने बताया कि शहर में कूड़ा उठाने वाली कंपनी के काम न करने के कारण नगर निगम ने अपनी व्यवस्था बनाई है। शहर के मुख्य मार्गों से कूड़ा उठाने के लिए निजी ट्रॉलियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा, गलियों और मोहल्लों से कचरा उठाने के लिए निजी रिक्शा की भी मदद ली जा रही है। विभिन्न मशीनरी जैसे ट्रैक्टर, टिपर, जेसीबी मशीन आदि से कचरा एकत्रित किया जा रहा है। इस मौके पर हेल्थ अफसर डॉ. किरण, डॉ. योगेश अरोड़ा, डॉ. रमा, सीएसओ मलकीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।


