अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों के 18000 पेंशनर्स को फोन कर संपर्क किया गया। इनमें 7500 को राहत सामग्री दी गई। डीसी ने बताया कि कई बुजुर्गों ने व्हीलचेयर और चश्मे की भी मांग की है। जिसे पूरा किया जा रहा है। एडीसी अमनदीप कौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मीना देवी ने बताया कि कुछ पेंशनभोगी लाभार्थियों ने भी अपने पशुओं के लिए हरे चारे की मांग की थी। आंगनबाड़ी वर्करों की तरफ से कुछ बुजुर्गों का रेस्क्यू भी किया गया है।


