खूंटी के झामुमो विधायक रामसूर्या मुंडा की मंगलवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें रिम्स रांची ले जाया गया। चिकित्सकों ने बुधवार को उन्हें फिर अस्पताल बुलाया है। विधायक फिलहाल रांची आवास में हैं। उन्होंने बताया हर्निया की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। अत्यधिक दर्द के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। जल्द ही ऑपरेशन कराएंगे। इधर, विधायक की तबीयत खराब होने की सूचना पर कई पार्टी कार्यकर्ता उनसे मुलाकात करने पहुंचे। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


