जमशेदपुर । मानगो नगर निगम ने घर-घर कचरा उठाव को बेहतर और सुव्यवस्थित करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-8899-518 जारी किया है। इस नंबर पर मानगो क्षेत्र के निवासी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रतिदिन कचरा उठाव के लिए नगर निगम से संपर्क कर सकेंगे। कचरा प्रबंधन व्यवस्था की निगरानी के लिए निगम ने 9 सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें तीन सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, चंदन कुमार, तीन सिटी मैनेजर दिनेश्वर यादव, प्रदीप कुमार, निशांत कुमार, तथा तीन पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार, कुमार अंशुमन और राजेश कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि लोग टोल फ्री नंबर के अलावा व्हाट्सएप नंबर 9942997831 पर शिकायत भेज सकते हैं।


