लुधियाना में तहबाजारी की बड़ी कार्रवाई:नामी रेस्टोरेंट मालिक ने किया था अवैध कब्जा,DMC रोड पर लगता था जाम

पंजाब के लुधियाना में सड़कों पर लग रहे जाम को हटाने के लिए लगातार निगम की तहबाजारी टीमें और ट्रैफिक पुलिस की कर्मी विशेष स्पेशल अभियान चला रहे है। बीती रात निगम के चारों जोन इंस्पेक्टरों ने संयुक्त कार्रवाई कर भारत नगर चौक सहित कई इलाकों में कार्रवाई की थी। आज दोपहर तहबाजारी जोन-D की टीम ने दंडी स्वामी,DMC रोड पर एक नामी रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई की है। CP स्वपन शर्मा ने बनाए था डीएमसी रोड को नो-टालरेंस जोन जानकारी मुताबिक पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने डीएमसी रोड को नो-टालरेंस जोन घोषित किया हुआ है। यहां पर किसी भी व्यक्ति को जाम लगाने या सड़क पर अवैध कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हुए है। तहबाजारी टीम को आज सूचना मिली थी कि दंडी स्वामी रोड पर नेचुरल रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा सड़क पर अवैध कब्जे किए हुए है। जिस कारण डीएमसी अस्पताल को जाने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ा था। शिकायतों के बाद हुआ रेस्टोरेंट पर तहबाजारी का एक्शन पुलिस कमिश्नर को मिल रही शिकायतों के बाद आज बड़े स्तर निगम टीम ने यहां एक्शन लिया है। तहबाजारी टीम ने रेस्टोरेंट मालिक की चौपाटी सहित अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। रोजाना लगता था जाम,जनता होती थी परेशान-तहबाजारी इंस्पेक्टर विपन हांडा जानकारी देते हुए तहबाजारी इंस्पेक्टर विपन हांडा ने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही थी। अक्सर इस सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों के भी ध्यान में ये मामला है जिसके बाद आज कार्रवाई की गई है। डीएमसी अस्पताल इसी सड़क पर है जिस कारण यहां रिस्क नहीं लिया जा सकता। आने वाले दिनों में भी इसी तरह कार्रवाई इस रोड पर जारी रहेगी। आज सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। कई दुकानदारों की सूची भी बनाई है गई यदि इन लोगों ने दुकानों के बाहर से सामान नहीं हटाया तो आने वाले समय में इनके चालान भी किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *