कपूरथला अस्पताल की पानी टंकी पर चढ़ा युवक, VIDEO:छलांग लगाने की धमकी दी, डीएसपी समझाने पहुंचे; बातचीत जारी

कपूरथला के सिविल अस्पताल में एक युवक ने आज शाम करीब 5 बजे पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। सूचना मिलते ही पीसीआर, सिटी थाना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी मोबाइल फोन के जरिए युवक से बातचीत कर रहे हैं। जबकि कुछ कर्मचारियों ने उसे नीचे उतारने के लिए सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश की, तो युवक ने ग्रिल पर लटककर कूदने की धमकी दे दी। इसके बाद कर्मचारी नीचे उतर आए। डीएसपी सब डिवीजन दीपकरण सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस युवक के टंकी पर चढ़ने का कारण जानने की कोशिश कर रही है। अधिकारी लगातार युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि इस टंकी पर कुछ साल पहले कुछ महिला टीचर्स भी अपनी मांगो को लेकर चढ़ गए थे, जिसमें एक टीचर ने अपने आप को आग लगा दी थी। उक्त महिला टीचर की मौत भी हो गई थी। उसके बाद इस टंकी को सील कर दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *