डूबी फसल देख महिला को आया हार्ट अटैक:फाजिल्का में बेटे के साथ खेत में गई, रो पड़ी; 3 बच्चों की मां

फाजिल्का में फसल को डूबा देख महिला को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। तेजा रुहेला गांव में बाढ़ के पानी की चपेट में आई फसल को देख महिला रो पड़ी और उसकी तबीयत बिगड़ गई। घर पर पहुंची महिला को हार्ट अटैक पड़ गया। रात का समय था और परिवार का आरोप है कि ले जाने के लिए नाव नहीं थी। समय पर अस्पताल न ले जाया जा सका। जिस वजह से महिला की मौत हो गई। तेजा रुहेला गांव निवासी बुजुर्ग महिला पारो बाई पत्नी फौजा सिंह के तीन बेटे है। जिनके पास दो ढाई एकड़ जमीन है। सतलुज के पानी की चपेट में जमीन आ गई। कल शाम महिला अपने बेटे के साथ खेत गई और पानी की चपेट में आने से खराब हुई फसल देखकर महिला का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसे घर लाया गया और महिला को हार्ट अटैक पड़ गया। रात 10 बजे का समय था स्थानीय गांव से डॉक्टर को बुलाया गया। उन्होंने महिला को अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। लेकिन नाव न मिलने और समय पर इलाज मिलने के कारण बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिवार द्वारा आर्थिक मदद की गुहार लगा जा रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *