फाजिल्का पहुंचे सुखबीर सिंह बादल, बीएसएफ चौकी का दौरा:बोले-पक्के बांध के लिए रक्षा मंत्री से करेंगे बात, एक लाख की मदद दी

फाजिल्का में आज यानी शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फाजिल्का के सरहदी इलाके के मौजम गांव में बीएसएफ चौकी पर पहुंच हालातों का जायजा लिया । सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लोग खुद मिट्टी से बांध लगा रहे हैं। वह डिफेंस मिनिस्टर से बात करेंगे ताकि इस फेंसिंग को ऊंचा कर तार के उस पार पक्का बांध बनाया जा सके। जानकारी देते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज वह फाजिल्का हल्के के मौजम गांव में बीएसएफ की चौकी पर अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के पास आए है। देखा कि लोगों द्वारा मिट्टी का बांध बनाकर पानी को रोका है। नहीं तो सारा इलाका डूब सकता था। अब इसके लिए वह डिफेंस मिनिस्टर से बात करेंगे। ताकि तारबंदी को ऊंचा कर तार के उस पार पक्का बांध बनाया जाए। आने वाले समय में लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं उन्होंने गांव के लोगों को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। सुखबीर बादल ने कहा कि उनकी सरकार आने पर पंजाब भर में एक भी घर कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। सब पक्के कर दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *