कोंडागांव पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। 7 सितंबर 2025 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दुधगांव के पास एनएच-30 पर एक सफेद कार (CG05 AT 3674) से 14.300 किलो अवैध गांजा जब्त किया था। उस समय दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि, वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने और अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य आरोपी फरार हो गए थे। कोतवाली कोंडागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने धमतरी से 27 वर्षीय विकास ध्रुव और बालोद से 27 वर्षीय राहुल तामरकर को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोंडागांव निरीक्षक टामेश्वर चैहान, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, प्रधान आरक्षक अजय बघेल और आरक्षक चंदन यादव की टीम शामिल थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।


