राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का भिलाई में आगाज:32 राज्यों से आए 1500 प्रतिभागी, चार दिन तक चलेगा आयोजन

भिलाई के सेक्टर-6 स्थित अग्रसेन भवन में छठवीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन शुरू हो गया है। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। देश के 32 राज्यों से आए प्रतिभागियों ने सामूहिक संगीतमय योगासन प्रस्तुत किया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में सीनियर और सीनियर ‘अ’ श्रेणी के खिलाड़ी अपना योग कौशल दिखाएंगे। टीम मैनेजर, कोच और तकनीकी स्टाफ सहित कुल 1500 लोग इस आयोजन का हिस्सा हैं। सांसद बघेल ने योग को भारतीय संस्कृति की धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि योग युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित बनाता है। वहीं, छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती ने कहा कि भारत सरकार योग के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए प्रयासरत है। यह आयोजन इसी दिशा में एक कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *