चक्रधरपुर | 13 सितंबर को डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन कदमा, जमशेदपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध स्टोरी टेलर सह चक्रधरपुर निवासी दिनकर शर्मा अपनी विशिष्ट शैली में विद्यार्थियों के सामने प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में दिनकर शर्मा हिंदी साहित्य के प्रख्यात लेखक गजानन माधव मुक्तिबोध की चर्चित कहानी पक्षी और दीमक तथा अपनी स्वरचित मार्मिक रचना मेरे होने का मतलब की एकल प्रस्तुति करेंगे। उनकी यह प्रस्तुति निश्चित रुप से विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य की गहराइयों और कहानी कहने की कला से रुबरु कराएगी। गुआ | गुआ पश्चिमी पंचायत पूर्व मुखिया ललिता पूर्ति ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत लोगों का गुआ बाजार में जागरूक की। उन्होंने व्यक्ति के जीवन में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, आत्महत्या, जागरूकता अभियान, लड़कियों का समाज में उत्थान , सामाजिक अत्याचारों से अपना बचाव करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचना और यातायात के नियमों का पालन और बचाव के नियम को बताया। दर्जनों ने ध्यान से सुना, समझा और बीच-बीच में तालियों से सबको प्रोत्साहित करते रहे। राजनगर | राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग पर मकरकेला विद्यालय के सामने बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। तेज रफ्तार से आ रहा एक खाली ट्रक अनियंत्रित होकर कल्वर्ट की दीवार से टकरा गया और गड्ढे में गिरते‑गिरते बचा। घटना रात के समय की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या (डब्ल्यूबी 37 ई 2614) सरायकेला से राजनगर की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रक मकरकेला स्कूल के समीप तीखे मोड़ पर पहुंचा। चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक कल्वर्ट की दीवार से जा टकराया। दीवार मजबूत होने के कारण ट्रक गड्ढे में गिरने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि उस समय कोई राहगीर या वाहन वहां होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। गौरतलब हो कि सरायकेला-राजनगर मार्ग पर हजारों की सख्या में भारी वाहन बेधड़क चल रहे हैँ, सड़क पर आए दिन हादसा हो रहा है। तेज रफ्तार के कारण वाहन जहां-तहां सड़क पर दुर्घनाग्रस्त हो रहे हैं।


