भास्कर न्यूज| चाईबासा जेईपीसी के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2005-26 के अंतर्गत मध्य विद्यालय मेरी टोला यूनिट में शुक्रवार को द्वितीय शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डोमा मिंज को प्रभारी शिक्षिका के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने ताली बजाकर अतिथि का सम्मान किया। विद्यालय में आयोजित इस बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति की क्षमता का विकास तथा माता-पिता को विद्यालय की गतिविधियों में शामिल करने एवं बच्चों के पठन-पाठन व सीखने में सहयोग के लिए आहूत बैठक में प्रभारी शिक्षिका पौलिना टोप्पो ने उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में छात्र-छात्राओं को नियमित उपस्थिति शिक्षा के महत्व बतलाया गया। अनियमित उपस्थिति से बच्चों के नियमित पढ़ाई का क्रम टूट जाता है। अनिवार्य सुविधाओं की जानकारी बच्चों को सरकार द्वारा दी जाती है। जैसे यूनिफार्म, किट एवं छात्रवृत्ति के बारे में बताया गया।


