फुटबॉल प्रतियोगिता बढ़ाएगी मेले की रौनक

भास्कर न्यूज| राजनगर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी राजनगर की ओर से आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा 1964 से होती आ रही है। इस बार भव्य पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर आयोजित होने वाला मेला ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। दुर्गा पूजा व मेला के भव्य आयोजन को लेकर पूजा कमेटी जोरशोर से तैयारियों में जुटी है। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पुनर्गठन होने के बाद लगातार तीन साल से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिलीप राउत संभाल रहे हैं। वहीं उपाध्यक्ष वीरेंद्र दास, सचिव अनिल राउत, उपसचिव शुभम राउत, कोषाध्यक्ष नरेंद्र महतो, उप कोषाध्यक्ष सुरेश राउत पर पूजा को सफल बनाने की जिम्मेदारी है। कमेटी के अध्यक्ष दिलीप राउत ने कहा कि राजनगर में होने वाली दुर्गा पूजा की ख्याति ग्रामीण इलाकों एवं दूर-दूर तक फैली है। कुछ साल तक मेला की रौनक घटने लगी थी। परंतु बीते तीन साल में फिर से मेला की पुरानी रौनक लौट आई है। इसमें हम लोगों ने दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने पर जोर दिया है। यहां दशमी के दिन बीते तीन साल से विराट रावण का पुतला दहन कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसे देखने दूर-दराज से लोग आते हैं और ब्लॉक मैदान में पैर रखने की जगह नहीं होती है। इसके अलावा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, अष्टमी की संध्या आर्केस्ट्रा तथा नवमी को आदिवासी शार्ट ड्रामा प्रतियोगिता रखी गई है। ड्रामा प्रतियोगिता में चार टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें ओडिशा, झारखंड, मनोहरपुर व उलीडीह की ओपेरा टीम भाग ले रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *